जयपुर। गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने मोदी सरकार को कायर बताते हुए कहा कि आगामी गुजरात चुनाव के लिए बीजेपी ने उन पर एक महिला का इस्तेमाल करके झूठा केस जो कि कायरतापूर्ण कृत्य है। दरअसल मेवाणी को पहले असम पुलिस ने प्रधानमंत्री मोदी पर ट्विट करने के मामले गिरफ्तार किया जिसमें जमानत मिलने के बाद मेवाणाी को फिर से पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया जिसमें उन पर एक महिला पर हमला करने का आरोप लगाया।
कोर्ट में यह सिद्ध होने जाने के बाद कि महिला वाला मामला फर्जी है तो कोर्ट ने मेवाणी को रिहा करने के आदेश दिया और असम पुलिस को फटकार भी लगाई।
रिहा होने के बाद, श्री मेवाणी ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने "एक महिला का उपयोग करके" उनके खिलाफ केस बना करके कायरतापूर्ण काम किया है। मेवाणी ने कहा, "मेरी गिरफ्तारी कोई साधारण मामला नहीं था। यह पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) में राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर किया गया होगा।"
गुजरात विधायक ने कहा, "… और दूसरे मामले में, उन्होंने एक महिला का इस्तेमाल करके मामला बनाने के लिए एक कहानी गढ़ी। सरकार ऐसी कायर है कि उसने मेरे खिलाफ एक महिला का इस्तेमाल किया। यह कायरतापूर्ण कृत्य है।" , सत्तारूढ़ भाजपा को जोड़ने से यह सब इस साल के अंत में होने वाले गुजरात चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।