BJP का आतंकियों से है रिश्ता, बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दे से भटकाने के​ लिए होती हैं उदयपुर जैसी घटनाएं

जयपुर। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गुहिल ने BJP पर जमकर निशना साधा है। गुहिल ने गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा का आतंकवादियों के साथ रिश्ता बता दिया। गुहिल ने कहा कि उदयपुर में कन्हैयालाल जघन्य हत्या में शामिल एक मोहम्मद रियाज अंसारी बीजेपी का कार्यकर्ता निकला। मोहम्मद रियाज के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी वायरल हो रहे हैं।
गुहिल बोले जब-जब बीजेपी के खिलाफ लोग मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को उठाती है तो जनता का ध्यान भटकाने के लिए उदयपुर जैसी घटनाएं होती हैं। बीजेपी अपनी ही पार्टी में शामिल आतंकियों से ऐसी घटनाएं करवाती हैं कि लोग असली मुद्दा भूल जाते हैं।
गुहिल बोले की कांग्रेस पार्टी ने कभी भी आतंकवाद पर राजनीति नहीं की, लेकिन अब जितनी भी आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं उनके तार कहीं ना कहीं से बीजेपी से जुड हुए होते हैं।

चुनाव नजदीक आते ही होती हैं घटनाएं
गुहिल कहा- जब जब बीजेपी सरकार के खिलाफ देश के मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश होता तब ही ऐसा घटनांए सामने आती हैं। जिस राज्य में भी चुनाव नजदीक आते हैं मुख्य मुद्दों को भटकाने के लिए बीजेपी उदयुपर जैसी घटनाएं करवाती हैं।

गुहिल ने कहा कि राजस्थान में भी चुनाव आने वाले हैं और यहां बीजेपी की हालत ठीक नहीं हैं। गुहिल ने बीजेपी की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि कहीं बीजेपी ने राजस्थान में चुनाव से पहले जानबूझकर तो यह सब नहीं करवाया..?। वोट बैंक के लिए ऐसी घटनाएं करवाई जाती हैं।

शक्ति सिंह गुहिल ने हाल ही जम्मू-कश्मीर में पकडे गये लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों का उदाहरण देते हुए कहा कि एक आतंकी जिसका नाम तालिब हुसैन शाह था वह ही बीजेपी का पदाधिकारी निकला जिसकी देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी तस्वीर है।