जयपुर। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि, "बीजेपी ने देश में दो हिन्दुस्तान बना दिये हैं, एक अमीर हिन्दूस्तान और दुसरा गरीब हिन्दुस्तान। और इन दो हिन्दुस्तानों के बीच खाई बढ़ती जा रही है।" राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि, " गरीब हिन्दुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। पूरे हिन्दुस्तान में युवा रोजगार ढूंढ रहा है। उत्तर प्रदेश या बिहार हो सभी जगह युवा रोजगार मांग रहें हैं लेकिन बीजेपी सरकार नहीं दे पा रही है।"
पिछले साल 3 करोड़ युवाओं की नौकरी गई
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संसद में आंकड़े के साथ बात करते हुए कहा, "कि पिछले साल 2021 में पूरे देश में 3 करोड़ युवाओं की नौकरी चली गई, और इसके लिए केंद्र सरकार, मोदी सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है।" गांधी ने कहा कि पिछले 50 में आज के समय सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिन्दुस्तान में हैं। सरकार ने मेक इन इंडिया की बात की, स्टार्टअप इंडिया की बात की लेकिन जो रोजगार युवाओं को मिलना चाहिए था वो नहीं मिला। सरकार ने अपने भाषण में कभी भी रोजगार का जिक्र नहीं किया, क्योंकि अगर वे रोजगार का जिक्र करते हैं तो युवा समझेंगे कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है।
लघु एवं मध्यम उद्योग धंधों का खत्म कर दिया
राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने कहा कि, "सरकार ने देश में से लघु एवं मध्यम उद्योग धंधों को देश से खत्म कर दिया है। और जब लघु एवं मध्यम उद्योग धंधें नहीं रहेंगे तब तक देश के रोजगार उत्पन्न नहीं होंगे।" राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के समय पर सरकार को लघु एवं मध्यम उद्योग धंधों को सहायता करनी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया और उन्हें खत्म कर दिया।