जयपुर। स्पाईवेयर PEGASUS को लेकर बीजेपी सरकार एक बार फिर से घिर गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स के खुलासे के बाद विपक्ष सत्तारूढ पार्टी पर हमालावर हो गया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी सरकार को देशद्रोही बताया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्विटर पर लिखा, मोदी सरकार ने हमारे लोकतंत्र की प्राथमिक संस्थाओं, राज नेताओं व जनता की जासूसी करने के लिए पेगासस ख़रीदा था। फ़ोन टैप करके सत्ता पक्ष, विपक्ष, सेना, न्यायपालिका सब को निशाना बनाया है। ये देशद्रोह है। मोदी सरकार ने देशद्रोह किया है।
क्या है पेगासस (PEGASUS)
पेगासस इजराइली कंपनी एनएसओ द्वारा बनाया गया एक स्पाई मेलवेयर सॉफटवेयर है जो जो लोगों फोन में घुसकर जासूसी करता है। यह मेलवेयर फोन के कॉल लोग्स, मैसेज, व्हाट्सऐप, टेलिग्राम, इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स को हैक कर लेता है, और यह लोगों की गोपनियता को खतरे में डाल सकता है। हालांकि, इस मेलवेयर का इस्तेमाल मुख्यत: दुनिया की केन्द्र सरकारें आतंकवादी गतिविधीयों पर नजर रखने और क्राइम रोकने के उद्देश से करती हैं।
फोन में कैसे घुसता है पेगासस
पेगासस(PEGASUS) मेलवेयर को स्मार्टफोन में एक मैसेज लिंक के जरिए भेजा जाता है। जैसे ही यूजर लिंक पर क्लिक करता है यह मेलवेयर यूजर फोन में एक्टिवेट हो जाता है। और यूजर की सारी जानकारियां हैकर्स को भेजने लगता है। यह मेलवेयर आपके माइक्रोफोन, और कैमरा को भी स्वत: एक्टिवेट कर देता है।
बता दें कि लगभग 6 महिने पहले फ्रांसीसी कंपनी की रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि पेगासस (PEGASUS) स्पाईवेयर का इस्तेमाल केन्द्र सरकारों के द्वारा देश के बिजनेस मैन, वरिष्ठ पत्राकरों व राजनैतिक नेताओं जैसे बड़े लोगों की जासूसी करने में कर रही है। इन बड़े नामों में काग्रेंस नेता, राहुल गांधी (Rahul Gandhi), पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा और सुर्पीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायधीश सहित कईं बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इस बात को लेकर विपक्षी नेता केंद्र सरकार पर लगातार हमलावार हो रहे हैं, जिससे मानूसर सत्र चलाने में सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।