जयपुर। बिहार पिछले दिनों भाजपा.जेडीयू गठबंधन के टूटने के सुगबुगाहट चल रही थी जो आज खुलकर सामने आ गई है। लगभग 2 साल बाद बिहार में भाजपा और जनता दल यू का ठबंधन टूट गया है। फिलहाल औपचारिक ऐलान होना बाकी है। सूत्रों के मुताबिक सीएम नीतीश शाम चार बजे आरजेडी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के साथ राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंग। नीतिश कुमार राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा देंगे और नये गठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
इससे पहले आज नीतीश कुमार ने जेडीयू सभी विधायकों और सभी सांसदों के साथ बैठक की जिसमें नीतीश कुमार को गठबंधन के अगल होने वाले फैसले का सर्मथन मिला। सांसदों सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगे, जो कुछ भी वह तय करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार में भाजपा और जेडीयू का गठबंधन टूट गया है। हालांकि अभी आधिकारिक एलान अभी बाकी है। वहीं नीतीश कुमार चार बजे राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वहीं जेडीयू की आज हुई बैठक में पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों ने सीएम नीतीश कुमार के फैसले का समर्थन किया और कहा कि वे उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा उनके साथ रहेंगेए जो कुछ भी वह तय करेंगे।
लालू की बेटी ने किया ट्विट
नीतीश कुमार के भापजा के साथ गठबंधन टुटने के बाद लालू प्रदास के बेटी रोहिणी आचार्या ने ट्वीट करते हुए कहा
" राजतिलक की करो तैयारी, आ रहे हैं लालटेनधारी।"
सीमए निवास पर बैठक होने से पहले कांग्रेस के विधाकय अजीत शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें उम्मीद है बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी हमें उम्मीद है ऐसा ही होगा। बैठक के बाद तस्वीर साफ होगी। बिहार को महागठबंधन की जरूरत है।