-जनता के काम करे अधिकारी, लापरवाही नही होगी बर्दाश्त अब हमारी भाजपा सरकार : राकेश नायक
कोटा 28 दिसंबर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नवनिर्मित प्राइवेट बस स्टेंड की अव्यवस्थाओं पर यूआईटी पहुंचकर उपसचिव मुकेश कुमार चौधरी के समक्ष आक्रोश प्रकट किया। नायक ने बयाया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार को बड़ावा देते हुए हड़बड़ी में बिना मूलभूत सुविधाओं का विकास किए प्राइवेट बस स्टेंड का लोकार्पण कर दिया और आज हालत ये है कि इसके दोनो मेनगेट पर ताला लगा हुआ है।
प्राइवेट बस स्टेंड पर बसे खड़ी नही होने से यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही चौराहों पर घंटो जाम लगा रहता है और अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती है। भाजपा नेता राधे श्याम नकवाल और घनश्याम ओझा ने बताया कि प्राइवेट बस स्टेंड चालू होने से यात्रियों को सुविधा और सुरक्षा मिलेगी साथ ही कोटा के नागरिकों को भारी ट्रेफिक जाम और दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। नायक ने लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब हमारी जनहितैषी भाजपा सरकार का सुशासन है अब भाजपा कार्यकर्ता लापरवाह और भ्रष्ट अधिकारियों को चेन से कुर्सियों पर बैठने नही देंगे इसीलिए अधिकारी लापरवाही छोड़कर जनता के कार्य करना आरंभ कर दे या फिर वीआरएस लेकर घर पर आराम करे।
इस अवसर पर मनीष शर्मा,आलोक गोयल,मनु प्रताप,धवन द्वाला,चिराग भार्गव,बृजभान यादव,रवि शर्मा,लोकेश गुप्ता,सतीश लक्षकार,नरेंद्र पुरी,नवनीत नागर,नवल राठौड़,दीपक सोनी,सतीश गोचर,मोनू पांचाल,कमल गुर्जर,दिनेश शर्मा,हरीश नायक,दिनेश मेहरा आदि उपस्थित रहे।