भाजपा किसान मोर्चा ने रोडवेज बस स्टेंड व्यवस्थाओं में सुधार के लिए प्रबंधक का किया घेराव
-अधिकारी जनहित को प्राथमिकता दे या अपना बोरिया बिस्तर बांध ले, अब कांग्रेस का कुशासन नही बल्कि भाजपा का सुशासन : नायक
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नयापुरा और संजय नगर रोडवेज बस स्टेंड की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए रोडवेज डिपो प्रबंधक अजय मीना का घेराव किया। नायक ने बताया कि कोटा शहर के नयापुरा बस स्टेंड की इमारत जीर्णशीर्ण हो चुकी है जो कभी भी गिर सकती है जिससे बड़ी जनहानि हो सकती है साथ ही कई बसों के रजिस्ट्रेशन,बीमा और प्रदूषण सर्टिफिकेट अवधि पार हो चुके है परंतु रोडवेज प्रशासन बिना फिटनेस की खटारा बसों में सवारियां भर रहा है। पार्षद दिलीप सिंह नायक और भाजपा नेता नंदकिशोर वैष्णव ने बताया कि बस स्टेंड में सीसीटीवी कैमरों, साफ सफाई का अभाव है और एलईडी,पेयजल, टिकट मशीनें बंद पड़ी हुई है।
भाजपा नेता राजेश कुमार वर्मा और मनीष शर्मा सिंघम ने बताया कि संजय नगर बस स्टेंड में पुलिस चौकी नही है और सुरक्षा के अभाव के चलते शराबी घूमते रहते है जिससे आपराधिक वारदात होने का भय बना रहता है। नायक ने बताया कि कई बार रोडवेज प्रशासन को सुधार के लिए चेताया गया पर पिछले कांग्रेस शासन में अधिकारियों ने सुनवाई नही करी परंतु अब जनहित करने वाली भाजपा सरकार बनी है इसलिए अधिकारी लापरवाही छोड़कर जनसेवा करे अन्यथा लापरवाह अधिकारी अपना बोरिया बिस्तर बांध लेवे साथ ही डिपो मैनेजर ने शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर घनश्याम ओझा,आलोक गोयल, सुनील प्रजापति, मोहित कुश्तला, मोनू पांचाल, मनु प्रताप,धवन द्वाला,बृजभान यादव,मनीष गौतम, नरेंद्र पुरी,नवनीत नागर,धनराज बागोरिया,सुनील पांचाल, लोकेश गुप्ता,कुशाल गौतम, चमन सूर्या,राधेश्याम नकवाल आदि उपस्थित रहे.
ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान