भाजपा किसान मोर्चा बंधा गौ शाला में लिंपी वायरस को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा 19 सितंबर, भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में नगर निगम कोटा की बंधा गौ शाला में लिंपी वायरस की रोकथाम और गायों से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नायक ने बताया कि प्रदेश में लिंपि वायरस से गौ माता की जान पर खतरा बना हुआ है परंतु कांग्रेस सरकार व्यवस्थाओं के नाम पर महज खानापूर्ति कर रही है। नायक ने बताया कि निगम द्वारा संचालित गौ शाला में लगभग एक महीने से चिकित्सक नही है, हाजरी रजिस्टर में लगभग पैंसठ मजदूर उल्लिखित है जो मौके पर नदारद मिले साथ ही हरे चारे, दवाइया, गुड, नमक, साफ सफाई आदि का भी अभाव पाया गया। पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि राज्य सरकार के कोष में गौ सेवा के लिए करोड़ों रुपए है परंतु लिम्पी वायरस की रोकथाम तो दूर गौ माता को हरा चारा, पानी और दवाइया तक नही मिल पा रही है, गौ शाला में लगभग दस गौ वंश मृत पाए गए जिन्हे उठाने की कोई सुचारू व्यवस्था नही है। और अगर शीघ्र व्यवस्थाओं को सुधारा नही गया तो भाजपा उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।इस अवसर पर आई टी संयोजक मोनू पांचाल, सह संयोजक कुशाल गौतम, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, सुनील प्रजापति, नवनीत नागर, तुषार सैनी, प्रशांत महावर, लोकेश गुप्ता, सतीश गोचर आदि उपस्थित रहे।