भाजपा किसान मोर्चा ने नायक के नेतृत्व में डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का किया स्वागत
-अब भाजपा का रामराज्य, प्रेमचंद जी प्रेम और परोपकार से स्थापित करेंगे सुशासन : नायक
कोटा 31 दिसंबर।भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोटा पधारे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। नायक ने बताया कि कांग्रेस के कुशासन के बाद अब भाजपा का रामराज्य स्थापित हुआ है जिससे किसान, युवा और माध्यम वर्ग सहित समूचे राजस्थान का विकास होगा और आमजन को स्वाभिमान और सुरक्षा के साथ महंगाई से राहत मिलेगी और हाल ही में भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली है और डिप्टी सीएम बनने के बाद प्रेमचंद बैरवा का कोटा का यह पहला दौरा है इससे कार्यकर्ताओ में ऊर्जा का संचार हुआ है।
पार्षद सोनू धाकड़ ने बताया कि अब जनता का हित करने वाली भाजपा सरकार का शासन है साथ ही पहली बार जमीनी कार्यकर्ताओ को सरकार का नेतृत्व करने का मौका मिला है साथ ही मोदी की जनहितैषी गारंटियो और योजनाओं से जनता को वास्तविक लाभ मिला है इसीलिए समस्त कार्यकर्ताओ सहित जनता भाजपा के जनप्रतिनिधियों के सम्मान में पलक पावडे बिछाकर स्वागत करने को आतुर है।नायक ने बताया कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए जयपुर आने का न्योता दिया।इस अवसर पर घनश्याम ओझा,मोनू पांचाल,मनु प्रताप,नवल राठौड़,मानसिंह,धवन द्वाला,विमल शर्मा,आलोक गोयल,मनीष शर्मा,गुरदीप सिंह,चमन सूर्या,महेंद्र गुर्जर,लोकेश गुप्ता,मोहित कुश्तला,कमल गुर्जर,सतीश गुर्जर,हरीश नायक,दिनेश शर्मा,नरेंद्र पुरी,सुनील पांचाल,विश्वनाथ नामा आदि उपस्थित रहे।