भाजपा किसान मोर्चा ने किया केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
कोटा राजस्थान


भाजपा किसान मोर्चा ने किया केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत

कोटा 20 दिसंबर, भाजपा किसान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश नायक के नेतृत्व में कोटा बारां प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का रेलवे स्टेशन पर अभिनंदन किया। नायक ने बताया कि कांग्रेस के कुराज से आहत प्रदेश की जनता परिवर्तन की क्रांति के लिए आतुर है और इसलिए युवाओं में राष्ट्रवाद की ऊर्जा का संचार करने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कोटा पधारे और उनके मार्गदर्शन से युवाओं और कार्यकर्ताओं को अपार ऊर्जा मिली है। युवा नेता रचित सिंह जादौन ने बताया कि कांग्रेस राज में किसान, युवा सहित आमजनता असहाय महसूस कर रही है कांग्रेस सरकार की नाकामी के कारण भ्रष्टाचार,अराजकता,दुष्कर्म और शोषण में वृद्धि हुई है और कांग्रेस सरकार अपराधो की रोकथाम के बजाय उन्हें सरंक्षण दे रही है।नायक ने बताया कि प्रदेश का मतदाता अब पुनः  धोखे का शिकार नही होगा और वोट क्रांति के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की धरा पर कमल खिलेगा। इस अवसर पर सोशल मीडिया संयोजक मोनू पांचाल,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मनु प्रताप, मनीष सिंह जादौन, मोहित जैन, लोकेश गुप्ता,कुशल गौतम,चमन, शुभम शर्मा आदि उपस्थित रहे।