पार्षदों की खरीद-फरोख्त के आरोपी BJP नेता ने Arvind kejriwal के खिलाफ की शिकायत

जयपुर। दिल्ली बीजेपी नेता योगेंद्र चंदोलिया पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगने के बाद 
चंदोलिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह समेत आप नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई।  चंदोलिया, जो भाजपा की उत्तर-पश्चिम दिल्ली इकाई के प्रभारी और पूर्व महापौर हैं, ने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के संयोजक केजरीवाल भाजपा और संजय सिंह ने उन पर झूठे आरोप लगाये हैं।   चंदोलिया ने मंगलवार को  केजरीवाल, संजय सिंह और  पार्टी के कुछ पार्षदों के खिलाफ खरीद-फरोख्त के आरोप में एसीबी में शिकायत दर्ज कराई।

उसने अपनी शिकायत में कहा कि उसने कभी किसी से बात नहीं की और न ही वह खरीद-फरोख्त में संलिप्त रहा। उन्होंने शिकायत में कहा, "मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे, निराधार, मनगढ़ंत और सच्चाई से दूर हैं। मैं विशेष रूप से कहता हूं कि मैंने न तो आदेश गुप्ता को किसी से बात करने के लिए बुलाया और न ही किसी को पैसे की पेशकश की।"

बता दें कि आम आदमी के नेता संजय सिंह ने पिछले रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि योगेश नाम के एक व्यक्ति ने वार्ड आप पार्षद रूनाक्षी शर्मा को फोन किया और कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता उनसे बात करना चाहते हैं।

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेता पाला बदलने और भाजपा में शामिल होने के लिए 10 नगर पार्षदों के लिए 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश कर रहे थे। इन सबके लिए उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पास 100 करोड़ रुपये का बजट है.