Rajasthan में भाजपा नेताओं ने राहुल गाँधी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

जयपुर। बीतें दिनों देश की राजधानी दिल्ली में दुष्कर्म का शिकार हुई 9 वर्षीया दलित नाबालिग बच्ची की पहचान को उजगार करने के विरोध में प्रदेश के भापजा नेताओं ने विरोध और धरना प्रर्दशन किया। भापजा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी ने अपनी राजनीति चमकाने के लिए पीड़िता की पहचान उजागर की है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित और उसकी मां का फोटो सोशल मीड़िया पर डाला है जो कि 228ए आईपीसी, पोक्सो एक्ट व जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत अपराध माना जाता है। इसी बात को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने राहुल गांधी के खिलाफ और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री सहित कईं भाजपा नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने अशोक नगर थाना पहुंचे। हालांकि पुसिल ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया है। इसके बाद भाजपा नेता थाने के मुख्य गेट पर धरना प्रदर्शन करने लगे और नारे लगाने लगे। ऐसे में पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझा—बुझाकर थाने से वापिस भेजा।

गौरतलब है कि बीतें दिनों दिल्ली के कैंट इलाके में एक 9 बर्ष की बच्ची के साथ समाजकंटको ने दुष्कर्म किया और उसे जलाकर मार दिया। घटना के बाद दिल्ली में विरोध प्रदर्शन होने लगे। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी पीड़ित ​परिवार के घर पहुंचे। गांधी ने पीड़ित की मां का फोटो सोशल मीड़ीया पर शेयर करते हुए सरकार पर हमला बोला और कहा महिलाऐं सुरक्षित नहीं है। दोषियों को फांसी की मांग की। वहीं, प्रियंका गांधी ने इसे जंगलराज करार दे दिया।