शिवकुमार शर्मा
कोटा |
दुष्कर्म सहित अन्य अपराधों से राजस्थान हो रहा है शर्मसार
प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट
राजस्थान में लगातार हो रही दुष्कर्म व अन्य अपराधिक की घटनाओं से प्रदेश की चौपट कानून व्यवस्था हर रोज उजागार हो रही है, आपराधिक घटनाओं के मामले में शान्त कहलाने वाला प्रदेश देश मे अव्वल हो रहा है और राजस्थान शर्मसार हो रहा है। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर का। प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर के नेतृत्व में महिला मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल में शहर एसपी विकास पाठक को ज्ञापन सौंपकर अपराधिक घटनाओं पर सरकार से अंकुश लगाने की मांग की है साथ ही महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ हो रही दुष्कर्म की वरदात के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग रखी । भटनागर ने प्रतिनिधि मंडल के साथ ज्ञापन सौपकर कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार बलात्कार के कुल मामलों में देश में राजस्थान का प्रथम स्थान पर रहना और महानगरों में जयपुर का दूसरे स्थान पर रहना चिंता की बात है आए दिन प्रदेश में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है । अपराधियों के प्रति सख्त कार्यवाही के अभाव में जनता में रोष है । देश में हुई बलात्कार की घटनाओं में 19 % मामले सिर्फ राजस्थान में हुए हैं । राजस्थान में दुष्कर्म के लगभग 5310 मामले सामने आए हैं । इस तरह प्रतिदिन औसतन 15 मामले दर्ज हो रहे हैं । राजस्थान में महिलाओं के प्रति होने वाले विभिन्न अपराधों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं , जिनकी रोकथाम किया जाना अत्यंत आवश्यक है । साथ ही यह भी ध्यान रखना आवश्यक है कि कोई भी महिला द्वारा झूठे आरोप लगाकर किसी की पुरुष को बदनाम ना किया जाए । ऐसे दर्ज मामलों में भी जाँच को बिल्कुल निष्पक्ष किये जाने की मांग ।
कोचिंग एरिया में भी पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
महिला मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने कोटा में एक बार फिर से कोचिंग संस्थाओं के शुरू होने से देश भर से मेडिकल ,इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने आ रही छात्रोंओ की सुरक्षा भी पुख्ता करने की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शालिनी भटनागर ने कहा कि कोचिंग व हॉस्टल एरिया में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाए साथ ही महिला पुलिस कर्मियों की भी संख्या में बढ़ोतरी की जाए ताकि छात्राओं को कोई भी परेशानी होने पर वो तुरंत उनसे संपर्क कर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सबक सिखा सकें। महिला मोर्चा की ओर से एसपी से मिले प्रतिनिधिमंडल में सुमन मेहरा जिला प्रभारी बूंदी एससी मोर्चा, संतोष राजावत मंडल अध्यक्ष विज्ञान नगर, यज्ञा जोशी विज्ञान नगर महिला मंडल संयोजिका,शर्मिला रघुवंशी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सह संयोजिका मौजूद रही।