शाहपुरा न्यूज - प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में पं गौरीशंकर शर्मा की भविष्यवाणी सटीक होने एवं प्रदेश मे भाजपा की पूर्ण बहुत की सरकार बनने पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल मिश्रा ने पं शर्मा के निवास भांकरी मे पहुँचकर पं शर्मा को साफा पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। पं शर्मा ने चुनाव से पूर्व भाजपा की पूर्ण बहुत की सरकार बनने की भविष्यवाणी की थी जो सही साबित हुई। इस मौक पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री आरती सिंह एवं पूनम राणा दिल्ली ने पं शर्मा का सम्मान किया। इस दौरान अशोक दत्त रुडला, राधेश्याम गुर्जर, दुर्गादत्त, मंजू, मधु सहित कई लोग उपस्थित रहे।