जयपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खेमे में खलबली मच गई है। कल बीजीपे के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ तीन बीजेपी विधायकों ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। और आज एक और झटका लगा जब उत्तर प्रदेश के मंत्री और भाजपा नेता दारा सिंह चौहान ने बुधवार को योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।
खिलेश यादव ने किया स्वागत
इस कदम का स्वागत करते हुए, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, 'सामाजिक न्याय' के संघर्ष के अथक सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन! सपा और उसके सहयोगी एकजुट होकर समानता के आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे…भेदभाव मिटाओ! यह हमारा सामूहिक संकल्प है! सबका सम्मान करें ~ सबके लिए जगह!
बता दें कि कल ओबीसी नेता और पांच बार के विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा इस्तीफा दिया गया और इसके तुरंत बाद अपने प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक तस्वीर खिंचवाई। इनके बाद तीन अन्य भाजपा विधायकों रोशन लाल वर्मा, बृजेश प्रजापति और भगवती प्रसाद सागर ने कहा कि वे मौर्य के साथ रहेंगे। इसके अलावा ये भी संकेत दिये की और भी विधायक अब बीजेपी को छोडकर सपा में आने वाले हैं।
चौहान ने इस्तीफा देते हुए लिखा 'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में वन, पर्यावरण एवं पशु उद्यान मंत्री के रूप में मैंने अपने विभाग की बेहतरी के लिए जी-जान से काम किया, लेकिन पिछड़े, वंचितों, दलितों, किसानों के प्रति सरकार का रवैया और बेरोजगार युवा बहुत उपेक्षित थे। पिछड़ों और दलितों के आरक्षण में गड़बड़ी से आहत होने के साथ-साथ मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं।