गोगुन्दा से भाजपा के विधायक प्रतापलाल गमेती पर दुष्कर्म का आरोप, शादी का झांसा देकर 2 साल तक किया रेप

जयपुर। उदयपुर जिले से गोगुंदा विधानसभा से बीजेपी के वर्तमान एमएलए प्रतापलाल गमेती पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने विधायक के लिखाफ अंबामाता थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बुधवार देर रात पीडित महिला के बयान दर्ज किये और मेडिकल भी करवाया गया है। इस मामले की जांच को अब साआईडी सीबी को सौंप दिया है। और इसकी जांच एएसपी अंजना सुखवाल कर रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधायक ने पहले जान पहचान बढ़ाई और फिर शादी कर लेने की बात कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर 2 साल तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि जब मैने परेशान होकर आत्महत्या करने बात कही तो विधायक ने शादी का झांसा देकर रोक लिया। और इसके बाद वह शादी करने के बहाने पीड़िता को जयपुर स्थित फ्लैट पर ले गया, वहां पर भी शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन शादी नहीं की। इसके बाद देबारी स्थित फार्म हाउस पर शादी के लिए बुलाया। इस दौरान दो खाली स्टांप पर साइन भी करवा दिए। महिला के बयान लिये जाने के बाद देर रात करीब 11:30 बजे पुलिसकर्मी ने पीड़िता को घर छोडा।
महिला द्वारा लगाये गये इन आरोपों पर बीजेपी विधायक प्रतापलाल गमेती ने सफाई देते हुए कहा कि वे इस तरह की किसी भी महिला को नहीं जानते हैं। उन पर लगाये गये सभी आरोप वेबुनियाद हैं।