ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
पशुओं में लंपी वायरस को लेकर भाजपा विधायक संदीप शर्मा ने जताई चिंता,
इस महामारी की रोकथाम के लिये विधायक ने कार्यालय पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों और गौशाला प्रबंधकों व पशुपालको के साथ बैठक कर तैयारीयों का लिया जायजा
इस महामारी में पशुओं के लिये संवेदनशील नही सरकारः- संदीप शर्मा
कोटा 9 अगस्त, विधायक संदीप शर्मा ने सुभाष नगर स्थित अपने कार्यालय पर पशुपालन विभाग के अधिकारियों और गौशाला के प्रबंधको पशुपालकों की बैठक ली । इस बैठक में विधायक ने चिंता व्यक्त करतें हुए इस लंपी महामारी की रोकथाम व विभाग द्वारा इस महामारी का सामना करने के लिये विभाग की तैयारी का जायजा लिया। प्रदेश में तेजी से फैल रहे लंबी वायरस को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कोटा में उसे फैलने से रोकने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सभी पशुपालको व गौशाला प्रबंधकों ने इस बीमारी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करतें कहा विभाग को इस बीमारी की रोकथाम के लिये पर्याप्त संसाधन व वैक्सीन, दवाईयां भी उपलब्ध नही है। इस बीमारी की रोकथाम के लिये नियमित गौशालाओं में सोडियम हाईपोक्लोराईड के छीडकाव की भी आवश्यकता है परन्तु हाईपोक्लोराईड कही भी बाजार या विभाग में उपलब्ध न होने कारण परेशानी का सामना करना पड रहा है। नगर निगम के पास वर्तमान में दो एम्बुलेंस संचालित है परन्तु आपातकाल की स्थिति व पशुओं के उपचार हेतु जब भी एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो निगम के कर्मचारियों द्वारा एम्बुलंेस उपलब्ध करवाई नही जाती है और विभाग में भी इस महामारी के लिये विधायक कोष से एक एम्बुलेस उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। गौशाला संचालको व गौपालकों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यह बीमारी कोटा में पशुओं में फैलती है तो काफी नुकसान होगा।
विधायक ने अधिकारीयों को कहा कि शीघ्र ही इस बीमारी की रोकथाम के लिय विभाग द्वारा प्रयास किये जा ताकि कोटा में इस बीमारी का अन्त किया जाये। बैठक में उपस्थित पशुपालन विभाग कि डिप्टी डायरेक्टर चम्पा लाल मीणा व डिप्टी डायरेक्टर क्षैत्रिय रोग निदान केन्द्र कोटा डा. लक्ष्मण , डा. जयप्रकाश मीणा, डा. हेमन्त जैन व अन्य पशु चिकित्सको ने इस बीमारी की रोकथाम के लिय विभाग द्वारा की तैयारीयों की जानकारी विधायक व उपस्थित लोगो को बताया। जिसके प्रस्ताव विभाग द्वारा राज्य सरकार को भेज दिये है। संसाधनों के चलतें कई बार विभाग को ठीक प्रकार से कार्य करने में परेशानी का सामना करना पडता है।
विधायक ने गौपालको व गौशाला संचालकों की समस्या के लिये जिला कलेक्टर से फोन पर वार्ता कर इस बीमारी की गंभीरता के संबध में भी चर्चा की तथा विधायक ने कलेक्टर को विभाग को सोडीयम हाईपोक्लोराईट, दवाईयां, वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिये निवेदन किया। इस पर कलेक्टर ने विधायक को आस्वस्त किया कि शीघ्र ही इस बीमारी की रोकथाम के लिये विभाग व गौशालाओं को सोडियम हाईपोक्लोराईड उपलब्ध करवा दिया जायेगा।
विधायक ने कहा कि विधायक कोष से गौ उपचार हेतु जो भी विभाग को मदद की आवश्यकता हुई तो हर संभव मदद के लिये सदैव तैयार रहेगें।
विधायक संदीप शर्मा ने इस महामारी की चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य सरकार पशुओं के लिये चितिंत नही है और नही इस महामारी की रोकथाम के लिये विभाग को पर्याप्त संसाधन, वैक्सीन व दवाईयां उपलब्ध करवाने में असफल हो रही है। विधायक ने कहा की गौ सेवा का कार्य पुनीत कार्य है और हिन्दू धर्म में गाय को मां का दर्जा दिया गया है और इस बीमारी की रोकथाम के हर संभव प्रयास करेगें। हाडौती के सभी गौषाला संचालकों, व गौपालको के साथ संगोश्ठी आयोजित कर इनकी समस्याओं के लिये संगोश्ठी आयोेजित कर इसके समाधान के लिये प्रयास करेगें।
इस अवसर पर हाडौती गो सेवा आयोग के अध्यक्ष डा. राकेश अग्रवाल व खेमराज यादव , गायत्री गौशाला के जी.डी. पटेल, वानर सेवा के अध्यक्ष व जिला पशु कू्ररता निवारण समिति के उपाध्यक्ष गजेन्द्र भार्गव, प्रज्ञा गौशाला के जितेन्द्र गोयल, अनिल जलवांनिया, गौप्रेमी आनंद राठी आदि गोपालक व गौशाला के संचालक उपस्थित थें।