पाली न्युज। राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शाम को पाली पहुंची। नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी सहित जिला बीजेपी पदाधिकारियों ने किसान केसरी पेट्रोल पंप पर गर्मजोशी के साथ राजे का स्वागत किया गया तो वहीं, दूसरी और पाली विधायक ज्ञानचंद पारख एवं नगर परिषद पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा के नेतृत्व में सोजत रोड स्थित एक रिसॉर्ट में राजे का स्वागत किया गया। इतने सालों में पहली बार बीजेपी पदाधिकारियों के खुलकर दो गुट देखे गए। यहा तक की होडिंग में विधायक ज्ञानचंद पारख की फोटो तक नही लगाई गई।
अलग-अलग जगह पर पूर्व सीएम का किया स्वागत
वसुंधरा के पाली हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पहुंचने पर नगर परिषद सभापति रेखा राकेश भाटी ओबीसी मोर्चा के भंवर चौधरी जिला महासचिव सुनील भंडारी ओबीसी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कई बीजेपी कार्यकर्ता ने राजे के गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। तो वही रोहट से पाली पानी की पाइप लाइन लाने को लेकर भाटी दमप्ति के द्वारा पाली से जयपुर पैदल यात्रा करने की जानकारी मिलने पर रेखा भाटी की तारीफ करते हुवे धन्यवाद दिया। तो दूसरी ओर विधायक ज्ञानचंद पारख के नेतृत्व में राजे के गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। महिला पदाधिकारियों के द्वारा चुनरी ओढ़ाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया। वही विधायक के अपने घर चलने के आग्रह पर कहा की जब भी दूसरी बार पाली आयेगी पारख के घर चलने का आश्वासन दिया। ओर कार्यकर्ता को अभी से मेहनत करने की नसीहत दी। ओर कहा की अगली सरकार बीजेपी की बनेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक परनामी, पूर्व विद्युत मंत्री पुष्पेंद्र सिंह , पूर्व उप सचेतक मदन राठौड़, पूर्व विधायक यूनुस खान पूर्व सोजत विधायक संजना आगरी, रहे।