UP election 2022:भाजपा ने जारी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, जानें यहां पर नाम..

जयपुर। भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए प्रत्याशियों दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में दो विधानसभा सीटें के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। जिसमें बहेड़ी और भोजीपुरा विधानसभा सीट शामिल हैं। बहेड़ी विधानसभा सीट से छत्रपाल गंगवार को विधायक प्रत्याशी घोषित किया गया हैं वहीं भोजीपुरा विधानसभा सीट से बहोरनलाल मौर्य को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। इससे पहले भाजपा की ओर से 107 उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट पहले ही जारी की जा चुकी है।

दोनों ही प्रत्याशी मौजूदा सीटों पर विधायक हैं। पहली लिस्ट में नाम नहीं आने के बाद इन प्रत्याशियों को जरूर चिंता हो रही थी। आशांका थी कि इन्हें टिकट नहीं मिलेगा, क्योंकि बीजेपी ने कईं मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये हैं।

पहली लिस्ट में बीजेपी ने 107 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गोरखपुर शहर से टिकट दिया है। पहली लिस्‍ट में भाजपा ने जातीय समीकरण को साधते हुए बड़ी तादाद में पिछड़ा वर्ग से ताल्‍लुक रखने वाले नेताओं को अपना उम्‍मीदवार बनाया है।
राधा अग्रवाल को आॅफर
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक पत्रकार ने पूछी कि गोरखपुर शहरी सीट से विधायक अग्रवाल की जगह योगी आदित्य नाथ को टिकट दे दिया गया है इस बारे में आप क्या कहेंगे तो समाजवादी पार्टी प्रमुख ने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, “यदि आप उनसे संपर्क स्थापित कर सकते हैं और उनसे बात कर सकते हैं, तो टिकट की घोषणा की जाएगी और उन्हें टिकट मिल जाएगा।