जयपुर। उत्तराखंड में 14 फरवरी से विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। उत्तरांखड में 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इन चुनावो के लिए बीजेपी पार्टी ने विधायक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में केंद्रीय मंत्री और उत्तराखंड के पार्टी चुनाव प्रभारी, प्रह्लाद जोशी ने 59 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पहली लिस्ट में 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिये गये हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके 11 कैबिनेट सहयोगियों और भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष मदन कौशिक की सीटों में कोइ्र भी बदलाव नहीं किया गया है। बिना किसी बदलाव के अपने निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया गया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद सूची की घोषणा की गई।
पहली लिस्ट इस प्रकार है—
खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से मुख्यमंत्री धामी, हरिद्वार से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, श्रीनगर से कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, नरेंद्र नगर से सुबोध उनियाल, मसूरी से गणेश जोशी, हरिद्वार (ग्रामीण) से स्वामी यतीश्वरानंद, चौबट्टखल से सतपाल महाराज, बिशन शामिल हैं। दीदीहाट से सिंह चुफल, सोमेश्वर से रेखा आर्य, कालाढूंगी से बंशीधर भगत और गदरपुर से अरविंद पांडेय को टिकट मिला है।
इनके अलावा सूची में रायपुर निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक उमेश शर्मा कौ और ऋषिकेश निर्वाचन क्षेत्र से अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल हैं। बीजेपी ने पहली लिस्ट में पांच महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। यह महिला सशक्तिकरण की तर्ज पर किया गया है। पार्टी जल्द ही शेष 11 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करेगी।