कोटा 11 जुलाई। सीवरेज लाइन डालने में अव्यवस्थाओं पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा कोटा शहर के तत्वावधान में अतिरिक्त कलेक्टर बृजमोहन बेरवा को ज्ञापन देकर मांग की है
कोटा शहर में डाली जा रही सीवरेज लाइन से आमजन को बहुत परेशान हो रहे हैं एवं जिनसे कई स्थानों पर घटना हो चुकी है इसलिए सीवरेज लाइन में सुधार किया जाए. अगर सीवरेज लाइन डालने वाले प्रशासनिक अधिकारियों ने सुधार नहीं किया तो किसी भी व्यक्ति की घटना घटित हो जाती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी और केडीएल कंपनी द्वारा कोटा शहर में मनमानी तरीके से वीसीआर भरी जा रही है और उपभोक्ता को धमकी देकर उनके कनेक्शन भी काटे जाते हैं इसीलिए केडीएल कंपनी द्वारा जिस प्रकार से वीसीआर भरने के बाद धमकी देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए ज्ञापन देने वाले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलाल टटवाडिया, जिला महामंत्री शैलेंद्र मेहरा, जिला महामंत्री विजय वर्मा, जिला मंत्री चमेली देवी महावर, जिला कार्यसमिति सदस्य ओम गेंदोलिया, हेमराज रेगर, उद्योग नगर मंडल अध्यक्ष राकेश पेंटर,उद्योग नगर मंडल उपाध्यक्ष राजू टटवाडिया, मोनू मेहरा रामचरण बैरवा, पिंटू बेरवा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान