भाजपा जिलेभर में निकालेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

-राकेश जैन समन्वयक व बद्रीप्रसाद मेघवाल सह समन्वयक नियुक्त


बारां- 8 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में निकाली जा रही विकसित भारत यात्रा को लेकर केंद्रीय नेतृत्व एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की सहमति व जिलाध्यक्ष जगदीश मीणा की अनुशंसा पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं यात्रा के प्रदेश नोडल अधिकारी दामोदर अग्रवाल ने जिला समन्वयक व सह समन्वयकों की घोषणा की। जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन को बारां जिला समन्वयक एवं शहर महामंत्री बद्रीप्रसाद मेघवाल को जिला सह समन्वयक नियुक्त किया गया।

भाजपा जिला मीडिया प्रमुख सचिन सनाढ्य ने बताया कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालने जा रही है। कार्यक्रम के संदर्भ में शनिवार को दोपहर 12 बजें यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करेंगे।