भाजपा का गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी फरार, पुलिस ने रखा ₹25000 का इनाम

जयपुर न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक महिला के साथ अभद्रता करने वाला एवं गाली देकर धमकाने वाला कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी फरार हो गया है। नोएडा पुलिस ने फरार श्रीकांत त्यागी की सूचना देने वाले को ₹25000 का इनाम देने की घोषणा की है। इस बीच सोमवार को नोएडा विकास प्राधिकरण के दस्ते ने सेक्टर 93b स्थित ओमेक्स ग्रैंड सोसायटी कि ग्राउंड फ्लोर पर श्रीकांत त्यागी के बने अवैध निर्माण को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया।

बता दें, कि कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह एक महिला के साथ अभद्रता करते हुए नजर आ रहा है। वह महिला को गाली गलौज करता है और उसे धमका रखता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई की। हालांकि, श्रीकांत त्यागी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 

यूपी के एडीजी प्रशांत कुमार ने इस मामले में कहा की आरोपी पर ₹25000 का इनाम रखा गया है। और इस मामले में लापरवाही बरतने पर थाना इंचार्ज एक si और 4 कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं और सोसाइटी में घुसकर हमले करने वाले सात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, विपक्ष ने बीजेपी पर हमला बोला तो बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी को भाजपा का नेता नहीं मानते हुए किनारा कर लिया।