धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को रीट में हुई धांधली के खिलाफ व फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर यहाँ एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय में एसडीएम के मोजूद न होने पर एसडीएम की कुर्सी पर ज्ञापन चस्पा कर दिए सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन की अगुवाई में युवा मोर्चा व भाजपा के कार्यकर्ताओ ने एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करके रीट में हुई धांधली पर शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग , व रीट को निरस्त करवाकर दुबारा परीक्षा करवाने, व फसल खराबे के मुआवजे की मांग को।लेकर सीएम के नाम के ज्ञापन देने के लिए एसडीएम कार्यालय के गेट पर पहुँचे जहाँ ज्ञापन देने के लिए कार्यालय में सूचना दी तो वहां मौजूद कर्मियों ने कहा कि एसडीएम शिविर में है आप रीडर को ज्ञापन दे दो , इस पर भाजपा नेता सीपी गुंजल ने कहा कि यह ज्ञापन किसानों व विद्यार्थियों से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण मामला है एसडीएम साहब को ही बुलावो, लेकिन उनके बड़गांव शिविर में होने से उनके नही आने की संभावना को देखते हुए फिर प्रदर्शनकारीयो में से कुछ नेताओं ने कहा कि चैंबर में ही ज्ञापन चस्पा कर दो तो यह कहते ही सभी कार्यकर्ताओ सहित भाजपा व भाजयुमो नेता एसडीएम चैंबर में घुस गए जिस पर वहां मोजूद कर्मचारियों ने एतराज तो किया ओर कहा कि हम लेने को तैयार है हमे दे दो पर भाजपाई एसडीएम से कम स्तर के कर्मचारियों को ज्ञापन देने को तैयार नही थे और फिर भाजपा व भाजयूमो नेताओ ने चैंबर में दोनो ज्ञापन एसडीएम की कुर्सी पर चस्पा कर दिए प्रदर्शन करके ज्ञापन देने वालो में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन,भाजपा हिंडोली मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर सैनी, बसोली मण्डल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोमाणी, पेच की बावडी मण्डल अध्यक्ष बाबु लाल मीणा, दबलाना मण्डल अध्यक्ष अशोक शर्मा, युवा नेता अजय गुजर,मण्डल उपाध्यक्ष सीपी गुंजल, युवा नेता ओम धगाल, राजकुमार नामा, नितेश खटोड, नितेश खटोड, महेन्द्र गहलोत, महेश सोनी, अंकुर राठोर, दिनेश जैन, नेनवा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नागर राधेश्याम गुप्ता, जगदीश शर्मा आदि मोजुद थे