ब्लाईन्ड मर्डर का पर्दाफाष, मुख्य दो आरोपी गिरफतार

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां  |

पुलिस अधीक्षक बारां कल्याण मल मीना ने बताया कि दिनांक 16.12.2021 को समय 06.30 एएम पर सूचना मिली की हरनावदाषाहजी के बाग वाले बालाजी मेला ग्राउण्ड के स्टेज पर एक व्यक्ति की लाष पडी हुयी है। उक्त सूचना पर थानाधिकारी हरनावदाषाहजी थाना जाप्ता मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक लाष खून आलूदा पडी हुयी मिली। लाष के पास मोबाईल व कपडे पडे हुऐ थे एवं लाष से थोडा दूर स्टेज के नीचे मोटरसाईकिल खडी हुई थी। मृतक के शरीर पर चोटों के निषान थे। मृतक की पहचान हनुमान मिश्रा के रूप में होना पाया गया। मृतक के साथ अज्ञात व्यक्तियों ने चोटे कारित कर हत्या की है। घटना की गम्भीरता को देखते हुये मौके पर कल्याण मल मीना पुलिस अधीक्षक बारां, ओमेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत छबड़ा, साईबर सैल, एफएसएल टीम व डॉग स्कॉड की टीम भी मौके पर पहुंची। उक्त घटना पर मृतक के भाई राजेष मिश्रा की रिपोर्ट पर थाना हरनावदाषाहजी पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आवष्यक निर्देष दिये गये।
पुलिस टीम गठनः- पुलिस अधीक्षक बारां कल्याण मल मीना ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए अज्ञात मुल्जिमान की पहचान एवं तलाश हेतु विजय स्वर्णकार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन मे ओमेन्द्र सिंह वृताधिकारी वृत छबड़ा के सुपरविजन में विजेन्द्र सिंह उ0नि0 थानाधिकारी थाना हरनावदाषाहजी के नेत्त्व में थाना स्तर एवं रविन्द्र सिंह उ0नि0 थानाधिकारी थाना छीपाबड़ौद व सत्येन्द्र सिंह प्रभारी साईबर सैल एस.पी. आफिस बारां की पुलिस टीमें गठित की गई।
खुलासाः- पुलिस टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में स्थानीय मुखबीरों एवं तकनीकी विष्लेषण की विषेष सूचना पर पता चला कि संदिग्ध आरोपी सरवाड अजमेर में छुपे हुऐ है उक्त सूचना पर विजेन्द्र सिंह उ0नि0 थानाधिकारी हरनावदाषाहजी की विषेष टीम गठित कर दिनांक 21.12.2021 को नीरज कुषवाह व अषोक कुमार कुषवाह को सरवाड अजमेर के पास से डिटेन किया जाकर थाना हरनावदाषाहजी पर लेकर आये जिन्हे गिरफतार किया जाकर मुलजिमान से अग्रीम अनुसंधान जारी है।