स्कूल शिक्षा परिवार के स्नेह मिलन समारोह में ब्लॉक कार्यकारिणी ने ली शपथ
बारां 14 जनवरी। निजी स्कूलों का संगठन स्कूल शिक्षा परिवार का नववर्ष स्नेह मिलन एवं बारां ब्लॉक कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को माथना रोड स्थित रघुनाथ रिसोर्ट में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र सिंह तोमर, विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी वाहिद एलोन, किशनगंज ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु प्रसाद शास्त्री, मांगरोल ब्लॉक अध्यक्ष नीरज गुप्ता व अंता के ब्लॉकाध्यक्ष शशांक गुप्ता थे।
मुख्य अतिथि तोमर ने कहा कि निजी स्कूलों की समस्याओं के निराकरण के लिए सभी को लेकर संगठित होकर कार्य करना होगा। अतिथियों समेत जिलाध्यक्ष सीताराम सुमन ने कहा कि हम सब मिलकर एकजुटता के साथ संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। उन्होंने 3 फरवरी को प्रदेश स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में अधिक से अधिक संचालकों को जयपुर पहुंचने का आहवान किया। वहीं बारां में भी जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित करने पर चर्चा की। जिसमें नवनियुक्त शिक्षा मंत्री से समय मिलने पर तिथि तय की जाएगा। समारोह में अन्य वक्ताओं ने आरटीई व स्कूलों के संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। जिला उपाध्यक्ष रामलाल सुमन, सह कोषाध्यक्ष धनराज अजमेरा, आईटी सेल प्रभारी संदीप रसानिया, जिला संगठन मंत्री रमेशचंद्र यादव एवं नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल विजय ने आभार व्यक्त किया। संचालन मोहनलाल प्रजापति ने किया।
यह हुए कार्यकारिणी में शामिल-
समारोह में ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल विजय ने कार्यकारिणी घोषित की। जिनका जिलाध्यक्ष सीताराम सुमन ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद नवनिर्वाचित ब्लॉक कार्यकरिणी को संगठन के प्रति निष्ठा पूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में ब्लॉक प्रभारी शांतिलाल सुमन, उपाध्यक्ष बनवारी चकेनवाल, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, सचिव महावीर नागर, सह सचिव नितेश मेहता, मीडिया प्रभारी सुश्री अंजू पंकज, ब्लॉक संरक्षक हेमंत विजय, ब्लॉक संरक्षक लक्ष्मण सुमन, ब्लॉक संयोजक राजेंद्र नागर, ब्लॉक सह संयोजक प्रेमबिहारी सुमन, ब्लॉक सलाहकार अरमान खान व मोहम्मद आफाक, संगठन मंत्री हरिओम शर्मा, विकास वर्मा व नगर अध्यक्ष मोहनलाल प्रजापति शामिल थे। इससे पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किए। समारोह में गंगाराम पोटर, भूपेंद्र कुमावत, अशोक कुमार मीणा, महेन्द्र कुमार सुमन, हरिप्रकाश गॉर्ड, पवन सुमन आदि संचालकों ने भाग लिया।