ब्लॉक स्तरीय किशोरी शैक्षिक उत्सव 2021 का हुआ समापन कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |

कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हिण्डोली टाईप 1 में बुधवार को किशोरी शैक्षिक उत्सव 2021 का समापन कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसका शुभारम्भ सीबीईओ हिण्डोली लखमाराम मीणा, एसीबीईओ अनिता मीणा एवं ब्लॉक सन्दर्भ व्यक्ति योगेश कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम में हिण्डोली ब्लॉक के सभी पीईईओ क्षेत्रों से कक्षा वर्ग 6 से 8 एवं कक्षा वर्ग 9-12 की बालिकाओं उत्साहपूर्वक भाग लिया । जिसमें ( कक्षा वर्ग 9 से 12 ) जोन 1 में आरती योगी राउमावि पेच की बावडी ,जोन 2 में सुनीता कुमारी गुर्जर राउमावि डाटून्दा एव जोन 3 में पूजा योगी राउमावि पेच की बावडी एवं ( कक्षा वर्ग 6 से 8 ) में जोन 1 में खुशदीप कौर केजीबीवी हिण्डोली, जोन 2 ज्योति गुर्जर राउप्रावि जहाजपुरिया एवं जोन 3 में किरण शर्मा राउमावि टोकडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त बालिकाओं को 500 रूपये नगद एवं प्रमाण- पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त बालिकाओं को 300/-रूपये नगद एवं प्रमाण-पत्र एवं तृतीय स्थान प्राप्त बालिकाओं को 200/- नगद एवं प्रमाण- पत्र प्रदान किये गयें। इस दोरान राजेश धनकड ब्लॉक सी डब्ल्यूएसएन सन्दर्भ व्यक्ति ,रणजीत खींची, जोगेन्द्र सिंह, सुशील कुमार टेलर, प्रहलाद दमामी, अशोक खीची , अरूण दाधीच एवं प्रदीप यादव उपस्थित रहे ।