रेलवे सुरक्षा बल,कोटा द्वारा "रक्तदान शिविर" का आयोजन

रेलवे सुरक्षा बल,कोटा द्वारा "रक्तदान शिविर" का आयोजन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान

कोटा 20 सितम्बर,
पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में 20 सितम्बर रेलवे सुरक्षा स्थापना दिवस के अवसर पर रेल सुरक्षा बल कोटा सहित मंडल के विभिन्न पोस्टों पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कोटा विजय प्रकाश पंडित के निर्देशन में कई कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसके अंतर्गत कोटा मंडल के कुल 39 सुरक्षा बल के जवानों ने स्वेच्छिक रुप से रक्तदान किया और जवानों ने अपने-अपने परिवार को साथ लेकर वृद्वाश्रम में गये। वहाॅ पर वृद्व एंव मानसिक रुप से अक्षम व्यक्तियों के साथ समय बिताया व उनके बीच फल व मिठाई आदि का वितरण किया है। इसी क्रम में भरतपुर पोस्ट के जवानों द्वारा यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान,शामगढ़ में जवानों द्वारा बैरक में श्रमदान, सवाई माधोपुर के बैरक में वृक्षारोपण एवं अनाथालय में बच्चों को फल वितरण, बारां में जवानों का सम्मेलन,रामगंज मंडी में बैरक में श्रमदान किया गया ।