गुंजल के जन्मदिन पर दर्जनों स्थानों पर लगेंगे ब्लड डोनेशन केम्प
संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
कोटा:-भारतीय जनता पार्टी कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक कोटा उत्तर नयापुरा कार्यालय पर आयोजित की गई।
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वैसे तो हम 365 दिन राजनेतिक कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं। लेकिन हमें सामाजिक कार्यकर्ता बनकर समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना पड़े तो हमें सामाजिक कार्यकर्ता बनकर भी अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त ऐसी चीज है जिसका अभी तक कोई विकल्प नहीं है। इसकी पूर्ति भी रक्त से ही की जा सकती है। इसीलिए कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि अभी वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए रक्त की कमी चल रही है उसे दूर कर दें। उन्होंने कहा कि हर तीन महीने में एक बार रक्तदान करने की प्रवृत्ति अपने आप में डवलप करें।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता बृजेश शर्मा नीटू ने कहा कि आगामी 30 जून को पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के जन्मदिन के अवसर पर एक दर्जन स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी में रक्त की बहुत कमी रहती है इसी के चलते सरकारी ब्लड बैंक में रक्त का टोटा चल रहा है। इसी को देखते हुए रक्तदान शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन केम्पो के माध्यम से एमबीएस व मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर कर दिया
इस अवसर पर कोटा उत्तर भाजपा पार्षदों, पूर्व पार्षदो, पूर्व मंडल अध्यक्षो सहित कोटा उत्तर के सभी मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोटा उत्तर कार्यकर्ताओं ने बसोली मोड़ पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा की
बैठक के उपरांत उपस्थित कोटा उत्तर के सभी मंडलों के प्रमुख कार्यकर्ताओं, पार्षदों, पूर्व पार्षदों पूर्व मंडल अध्यक्षों सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने एक सुर में विगत दिनों हिंडोली के बसोली मोड़ पर प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में हुए आंदोलन में पुलिस द्वारा किए गए भीषण लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे सरकार व पुलिस प्रशासन की कायराना हरकत बताते हुए कहा कि यदि भविष्य में कोई आंदोलन होता है तो उसमें कोटा उत्तर के कार्यकर्ता भी बढ़ चढ़कर भाग लेंगे।