जयपुर। अॅडियो डिवासेज के लिए लोकप्रिय कंपनी BoAt ने भारत में अपनी नई boAt Watch Blaze को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच में 100 से अधिक वॉच फेस, 14 स्पोर्ट्स मोड और 3ATM वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। आइये BoAt Watch Blaze की कीमत और फीचर्स के बारे में आपको जानकारी देते हैं
boAt Watch Blaze की कीमत
boAt Watch Blaze को भारत में 3,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी इस स्मार्टवॉच को 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे से Amazon और boAt की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध करायेगी। BoAt Watch Blaze को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिमसें एक्टिव ब्लैक, डीप ब्लू, रेजिंग रेड और चेरी ब्लॉसम शामिल हैं।
BoAt Watch Blaze के फीचर्स
कंपनी ने अपनी नई स्मार्टफोन में 1.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले लगाया है। जिसका रिजॉल्यूशन 320 x 385 पिक्सल है। स्क्रीन 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है और इसकी पिक्सल डेनसिटी 286 पीपीआई है। स्मार्टवॉच की मोटाई 10 मिमी है, और यह एक प्रीमियम डिज़ाइन प्रदान करती है। स्मार्टवॉच पर 100 से अधिक वॉच फेस हैं जिन्हें प्रोपराइटर ऐप से कस्टमाइज़ किया जा सकता है।
स्मार्टवॉच में 14 स्पोर्ट्स मोड दिये गये हैं जिसमें वॉकिंग, साइकलिंग, क्रिकेट, हाइकिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और क्रिकेट शामिल हैं। स्मार्टवॉच में रक्त में ऑक्सीजन के स्तर की निगरानी के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इसके अलावा दिल की गति को नापने के लिए इसमें हार्टरेट मॉनिटरिंग फीचर दिया गया है।
बैटरी के लिए, कंपनी बोट वॉच ब्लेज़ पर 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है, और 10 मिनट का चार्ज एक दिन की बैटरी लाइफ देता है। इसमें फास्ट रिप्लाई का फीचर है, जो सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस को सपोर्ट करता है।
boAt Watch Blaze एक स्मार्ट एक्टिविटी ट्रैकर के साथ आता है जो दैनिक कैलोरी बर्न, उठाए गए कदम आदि को रिकॉर्ड करता है। इसमें SpO2, हार्ट रेट, स्टेप काउंटर और स्लीप ट्रैकर की सुविधा है। BoAt Watch Blaze 3ATM वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है।