जयपुर। देश को अपनी डिस्को बीट पर नचाने वाले बॉलीवुड के महान संगीतकार बप्पी लाहिरी कल रात दुनिया को अलविदा कह गये। बप्पी लाहिरी 69 साल के थे और रात उन्होनें मुंबई के एक अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। बप्पी लाहिरी वह एक महीने से अस्पताल में थे और कई स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज के लिए उनका इलाज चल रहा था।
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक "बप्पी लाहिड़ी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उनके परिवार वालों ने एक डॉक्टर को उनके घर आने के लिए बुलाया। और बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
क्रिटिकेयर अस्पताल के निदेशक डॉ दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया कि उनका आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण मृत्यु हो गई" ।
बप्पी लाहिरी का अंतिम संस्कार उनके बेटे बप्पा के अमेरिका से आने के बाद गुरुवार को पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा।
बॉलीवुड की ओर से आज सुबह बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। अक्षय कुमार ने ट्वीट किया: "आज हमने संगीत उद्योग से एक और रत्न खो दिया। बप्पी दा, आपकी आवाज मेरे सहित लाखों लोगों के नृत्य का कारण थी। अपने संगीत के माध्यम से आपको जो खुशी मिली, उसके लिए धन्यवाद। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शांति।"
अजय देवगन ने ट्वीट किया: "बप्पी दा व्यक्तिगत रूप से बहुत प्यारे थे। लेकिन उनके संगीत में एक धार थी। उन्होंने चलते चलते, सुरक्षा और डिस्को डांसर के साथ हिंदी फिल्म संगीत के लिए एक और समकालीन शैली पेश की। शांति दादा। आप याद किये जाएंगे।"