जयपुर। कोरोना की तीसरी डोज जिसे बूस्टर डोज भी कहा जा रहा है, आज से फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर, सीनियर सिटीजन और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को लगना शुरू हो गई है। सरकार ने ऐसी 14 बीमारियों की लिस्ट जारी की है जिससे ग्रसित बुर्जग कोरोना की बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 दिसंबर को बूस्टर डोज देने की घोषणा की थी। यह कोरानो की तीसरी डेाज होगी और इस डोज को लगाने के लिए हेल्थ वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और कईं बीमारियों से ग्रसित वाले 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी गई हैं।
डॉक्टर्स के सर्टिफिकेट की नहीं होगी जरुरत
जो लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं उनसे वैक्सीन सेंटर पर कोई डॉक्टर्स के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। हांलाकि, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेने का सुझाव दिया गया है।
कोरोना के बूस्टर डोज के लिए आॅनलाइन पंजीकरण भी करवा सकता हैं। इसके अलावा वैक्सीन सेंटर पर आॅफलाइन पंजीकरण की सुविधा मौजूद है।
फ्री में लगेगी बूस्टर डोज
अगर आप किसी सरकारी सेंटर पर बूस्टर डोज लगवाते हैं तो यह इसके लिए कोई भी पैसा नहीं देना होगा। वहीं, अगर आप प्राइवेट अस्पताल में लगावते हैं तो बूस्टर डोज लगाने के लिए आपको पैसा देना होगा।
9 महिने बाद ही लगेगी बूस्टर डोज
तीसरी डोज के लिए जारी गाईडलाइन के अनुसार बूस्टर डोज दूसरी डोज लगवाने के 3 महिने बाद ही लगाई जा सकती है। 9 महिने पूरे होती ही कोविन की तरफ से टैक्सट मैसेज भेजा जायेगा।