जयपुर। भारत की दिग्ग्ज टेक कंपनी बोल्ट ने भारतीय बाजार के लिए एक नया ऑडियो डिवाइस लॉन्च किया है। इस डिवाइस को Boult Audio Freepods Pro के नाम से बाजार में उतारा है जो कि एक वायरलेस इयरबड पेयर है। कंपनी ने Boult Audio Freepods Pro को माइक्रो-सबवूफर, डुअल माइक्रोफोन, फास्ट चार्जिंग, 32 घंटे की दमदार बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स के साथ पेश किया है। आइये इस डिवाइस के अन्य फीचर्स और कीमत के बारे में आपको जानकारी दे देते हैं।
भारत में कीमत
कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत भारत में 1299 रुपये रखी है। और इसे फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जायेगा। कंपनी इस इयरफोन को तीन कलर में पेश कर रही है, जिसमें ब्लैक, व्हाइट और ब्लू शमिल हैं।
फीचर्स
जैसा की हमने बताया यह डिवाइस डूअल बूफर के साथ आता है। और कंपनी ने इसे 32 घंटे की बैटरी के साथ पेश किया है। इस डिवाइस में AirPods Pro एस्क्यू डिज़ाइन है यह डिवाइस IPX5 वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आते है जो इसे पानी और धूल से बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा कॉल का जवाब देने या रिजेक्ट करने, वॉल्यूम कम कंट्रोल करने करने, और म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए इसमें एक टच कंट्रोल की सुविधा भी मौजदू है .
कंपनी का दावा है कि फ्रीपॉड्स प्रो एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक चल सकता है, इसके अलावा साथ में तीन चार्जिंग केस जिससे यूजर्स को 32 घंटे की कुल बैटरी लाइफ मिलती है। डिवाइस यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो यूजर्स को सिर्फ 10 मिनट के चार्ज के साथ 100 मिनट का प्लेबैक टाइम प्रदान कर सकता है।