लड़के और लड़कियां एक साथ एक क्लास में नहीं पढेंगे: तालीबान

जयपुर। अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद अब तालिबान के अधिकारियों ने फतवा जारी करना शुरू कर दिया है। तालीबानी हूकमत की तरफ से पहला फतवा लडके और लडकियों को एक साथ एक क्लास में नहीं पढ़ने का जारी किया गया है। यह फतवा अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में जारी किया गया।

अफगानिस्तान की एक न्यूज रिपोर्ट खामा के अनुसार तालीबान के अधिकारियों ने निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ तीन घंटे की बैठक की। बैठक में आदेश दिया कि अब से लड़कों के साथ लडकियों को एक ही कक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि सह-शिक्षा जारी रखने का कोई विकल्प और औचित्य नहीं है और इसे समाप्त किया जाना चाहिए। सह-शिक्षा के लिए न तो कोई विकल्प है और न ही कोई औचित्य है।

बैठक के दौरान स्लामिक अमीरात के उच्च शिक्षा प्रमुख मुल्ला फरीद ने कहा कि सह शिक्षा को अब खत्म करना होगा यह समाजिक बुराईयों को बढ़ावा देती है। और यह बुराइयों की जड़ भी है। बता दें कि मुल्ला फरीद तालीबान की बैठक का नेतृत्व कर रहा है। फरीद ने कहा ​है कि लडकियों को केवल महिला टीचर या बुर्जग पुरूष टीचर ही पढ़ा सकता है।
वहीं, हेरात प्रांत के व्याख्याताओं ने अपनी बात रखते हुए ​कहा कि सरकारी कॉलेज और स्कूल अलग अलग कक्षाओं का बंदोबस्त कर सकते हैं लेकिन निजी संस्थानों में महिला छात्रों की सीमित संख्या के कारण अलग-अलग कक्षाओं का बंदोबस्त नहीं कर सकते।