पिता पुत्र के झगडे में जीजा ने की साले की हत्या, दोनों का बचाव करने आया था बीच में

जयपुर। खबर चित्तौडगढ के कपासन थाना क्षेत्र की है जहां बाप बेटे की लडाई को शांत करने बीच में आये साले को जीजा ने धारदार हथियार से हमला करके जान से मार दिया।

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को थाना क्षेत्र के मेवदा कॉलोनी (कंजरखेड़ा) का रहने वाला मिथुन अपने दोस्त के घर के पास में बैठकर शराब पी रहा था तभी उसका पिता श्यामा कंजर मौके पर पहुंच गया और शराब पीने की बात को लेकर दोनों बाप बेटों के बीच झगडा हो गया। इस बीच श्यामा का साला दोनों को बचाने बीच में आ गया जिस पर उसके जीजा शयामा कंजर ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर DYSP गीता चौधरी, थानाधिकारी फूलचंद टेलर मय जाब्ता पहुंचे। शव को मोर्चरी में रखवाया।

कपासन थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि श्यामा कंजर ने अपने साले भेरिया कंजर पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। इस झगडे में तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं। सुचना मिलते ही कपासन डिप्टी गीता चौधरी, थाना अधिकारी फूलचंद टेलर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को कपासन हॉस्पिटल ले जाया गया और शव को कपासन हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और आरोपी पिता-बेटे को हिरासत में ले लिया।