बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e भारत में जल्द होंगे लॉन्च

जयपुर। सैमसंग भारत में ए-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। ये स्मार्टफोन Samsung Galaxy A04 और Samsung Galaxy A04e होने वाले हैं। हालांकि सैमसंग ने अभी तक इन स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में किसी भी विवरण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इन स्मार्टफोन्स के सपोर्ट पेज सैमसंग इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गए हैं। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए04, और सैमसंग गैलेक्सी ए04ई को दुनिया भर के कुछ बाजारों में लॉन्च किया है। अब कंपनी इन स्मार्टफोन्स को भारत में लाने की योजना बना रही है। यहां हम आपको दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

सैमसंग गैलेक्सी A04e के फीचर्स
सैमसंग गैलेक्सी ए04ई में 6.5 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले मौजूद होगा। प्रोसेसर की बात करें तो यहां हमें MediaTek Helio G35 देखेने को मिलेगा। जिसे 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोडा जायेगा। फोन Android 12-आधारित OneUI 4.1 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स काम करेगा। फोटोग्राफी के लिए फोरन में पीछे की तरफ दो कैमरे दिये जायेंगे जिसमें 13MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जायेगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 5MP का कैमरा दिया जायेगा। फोन में पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 4GB तक रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ आने की संभावना है।

सैमसंग गैलेक्सी A04 स्पेक्स
अंत में, Samsung Galaxy A04 6.5-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। यह सैमसंग Exynos 850 SoC द्वारा संचालित है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ है। यह Android 12-आधारित One UI 4.1 आउट-ऑफ़-द-बॉक्स चलाता है। इसमें पीछे की तरफ 50MP + 2MP का कैमरा सेटअप और 5MP का सेल्फी कैमरा है। यह 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।