बूंदी जिला कलक्टर ने किया जजावर पीएचसी का निरीक्षण

बूंदी, (संवाददाता शिवकुमार शर्मा)  जिला कलक्टर आशीष गुप्ता ने गुरूवार को नैनवां उपखण्ड क्षेत्र के जजावर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएचसी में लेबर रूम दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। साथ ही पीएचसी पर कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली।