बून्दी जिले का नाम रोशन किया छात्र सौरव ने, चाइना में 2 लाख 32 हजार की स्कॉलरशिप मिली

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज |

जिले के बेटे ने चाइना में किया बून्दी का नाम रौशन बड़ा नया गांव (अशोक नगर) के सौरव विश्वास पुत्र तापस विश्वास ने नानचांग विश्व विद्यालय मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ साल में ₹2 लाख 32 हजार की राशि प्राप्त की यह राशि पढ़ाई के लिए दी गई है यहां पर सभी देशों से छात्र-छात्राएं आते हैं उनमें से चुनिंदा विद्यार्थियों को यह छात्रवृत्ति दी जाती है सौरव के इस लक्ष्य को प्राप्त करने से सभी मित्रों में हर्ष की लहर है जिसमें विजय व्यास, अभिषेक, कुनाल, अमरीश,आशुतोष ,हितेश ,संजय, देवराज, चेतन जैन, नितेश लोहिया, हनी अजमेरा ,निलय विश्वास ने खुशी जाहिर की ।