बून्दी महाराव राजा वंशवर्धन सिंह का 37वा जन्मोत्सव मनाया गया

बूंदी 09 जनवरी।  महाराव राजा वंशवर्धन सिंह ने अपने जन्मदिवस पर दिनमुख का आरम्भ बून्दी राजवंश की इष्ट देवी रक्तदंतिका माताजी सथूर के दर्शन व उपासना कर आशीर्वाद लिया।

उसके बाद ब्रह्माणेश्वर गौशाला बालचन्द पाड़ा बून्दी में उपस्थित होकर गोवंश की सेवा की, गायों को हरा चारा डाला, खरगोश-पशुओं को दाना व हरा चारा डाला।

इस दौरान वंशवर्धन सिंह ने कहा कि इस तरह सामाजिक कार्य व जन सेवा करने से मन को सुकून मिलता हैं, उन्होनें आमजन से अपील की सभी को समय समय पर इस तरह के काम में भागीदारी लेनी चाहिए।

बून्दी महाराव ने अरुणोदय को ही जन जन के आराध्य श्री चारभुजा नाथ जी, श्री जगन्नाथ जी व श्री राव भाव सिंह जी के मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और बून्दी के सर्वांगीण विकास की कामना की।

इस अवसर पर राजकीय चिकित्सालय बून्दी में रोगियों व उपस्थित परिजनों को फ्रूट वितरण किया और अन्नपूर्णा रसौई राजकीय चिकित्सालय परिसर में उपस्थित समस्त रोगियों के परिजनों व जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया।


इस अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के सहयोग से ईश्वरी निवास के बाहर मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए राहगीरों को 40 लीटर आयुर्वेदिक काढ़ा वितरित किया गया।

केसरी दौलत मैरिज गार्डन में बून्दी महाराव राजा वंशवर्धन सिंह का 37वा जन्मोत्सव मनाया गया। जिसमे बून्दी जिले के कई प्रभुत्व जनों, गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर बून्दी महाराव को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान शहर एवं संभाग के राजनीतिक, पर्यटन व्यवसाय से जुड़े, हाड़ौती की पूर्व रियासत के ठिकानेदार अन्य कई समाजसेवी संगठनों, खेल प्रतिभाएं, स्कूलों तथा शहरवासियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बून्दी महाराव का स्वागत स्वागत किया।