सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बून्दी बन्द रहा

-महाराव राजा वंशवर्धन सिंह बून्दी ने कलक्टर बून्दी को   राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन  

बूंदी 6 दिसम्बर। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बून्दी बन्द रहा। महाराव राजा वंशवर्धन सिंह बून्दी ने कलक्टर बून्दी व उनके माध्यम से न्याय हेतु महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन.

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बून्दी बन्द रहा। महाराव राजा वंशवर्धन सिंह बून्दी ने कलक्टर बून्दी व उनके माध्यम से न्याय हेतु महामहिम राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

राजधानी जयपुर में मंगलवार (5 दिसंबर) दोपहर को दो युवकों ने घर में घुस श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद प्रदेशभर के करणी सेना के सदस्यों और पदाधिकारी राजपूत सर्व समाज आक्रोशित हैं। इस संदर्भ में आज महराव राजा वंश्वर्धन सिंह बून्दी ने बून्दी जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में डॉ. रवींद्र गोस्वामी जिला कलेक्टर, बून्दी व उनके माध्यम से महामहिम राज्यपाल राजस्थान को इस हत्या के मामले में ज्ञापन दिया व घटना पर घोर निंदा जताते हुए प्रशासन से उच्च स्तरीय जाँच करवाकर दोषियों को कड़ी सजा देने की अपील की।

आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर बून्दी में भी करणी सेना के सदस्यों और पदाधिकारियों, राजपूत व सर्व समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। बून्दी जिला बंद का आह्वान कर प्रतिष्ठान व दुकानें आम सहमति से बन्द रखी गयी।

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
कोटा संभाग