BARAN: नाबालिक बालिका के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिक बालिका के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बारां कोटा संभाग

बारां 7 जनवरी, 
 राजेन्द्र पुत्र देवकरण जाति गुर्जर निवासी भैरूपुरा चौकी थाना बारां सदर जिला
बारां ने 19 नवंबर 22 को अपनी 16 वर्षीय नाबालिक लड़की को  
बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने के सम्बन्ध मे प्रकरण दर्ज करवाया था। जिस पर  
राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना सदर के नेतृत्व में थाना स्तर से पुलिस टीम का गठन किया जाकर फरियादी की नाबालिक लड़की को अमृतसर (पंजाब) से दस्तयाब किया गया तथा आरोपी मनीष कुमार पुत्र रामकल्याण गुर्जर उम्र 21 साल निवासी बॉक्याहेडी थाना
कनवास जिला कोटा की तलाश की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये आरोपी मनीष को राउण्डअप किया गया। जिसको गिरफ्तार किया जाकर आज न्यायालय में पेश किया गया, जो
न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गौरतलब है कि पुलिस थाना बारां सदर पर वर्ष 2022 में अपहरण के 09 मामले पंजीबद्ध हुये थें, सभी मामलो में उच्चाधिकारियो के सुपरविजन में अपहृता बालिकाओ की शीघ्र
तलाश कर दस्तयाब किया जा चुका है।