केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस जनों का हल्ला बोल,,,
जिला मुख्यालय के बाहर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का जलाया पुतला,,,
जिला पदाधिकारियों ने दी गिरफ्तारियां,,,,
सुरक्षा को लेकर भारी मात्रा में पुलिस जाब्ता रहा तैनात,,,
पाली ,,
मुकेश राजा
पाली मारवाड़ राजस्थान
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा वर्तमान भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रर्वतन निर्देशालय ने तीसरे दिन बिना सबूत बिना तथ्यो के निराधार मनगढ़ंत आरोपो में नेशनल हेराल्ड मामले में राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर तलब किया। पिछले तीन दिनों से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय को बिना अनुमति के क़िले बंदी मे तब्दील कर दिया है। पुलिस नेताओं व पदाधिकारियों के साथ मारपीट कर पुलिस थानों में बन्द कर रही है। सत्य की इस लडाई व सत्याग्रह, शांतिपूर्वक प्रदर्शनो व एकजुटता को कुचलने के लिए केन्द्र सरकार क्रूरता पुर्वक बल प्रयोग कर रही है। पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस के बेनर तले विरोध प्रदर्शन मे पुर्व सांसद बद्रीराम जाखड निवर्तमान शहर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी. द्वारा जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फुक कर विरोध प्रदर्शन किया ।
तथा पुर्व सांसद बद्रीराम जाखड, शहर अध्यक्ष हाजी मेहबूब टी के नेतृत्व में गिरफ्तारी दी गई। पुलिस ने सभी कांग्रेस जनों को गिरफ्तार कर ट्रांसपोर्ट नगर थाना ले गई फिर सभी कांग्रेस नेताओं को छोडा। इस मौके पर पुर्व जिला अध्यक्ष अजीज दर्द, नेता प्रतिपक्ष हकीम भाई, वरिष्ठ नेता मोटू भाई, रोहट प्रधान सुनीता कंवर, जसाराम राठौड़, डां पोपट भाई पटेल, सम्पतराज भंडारी, शिशुपाल सिंह निम्बाडा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भंवर सिंह चौधरी, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया और राहुल गांधी के समर्थन में अपनी गिरफ्तारी दी।