Flipkart से 6000mAh बैटरी, 48MP कैमरा वाले सैमसंग के इस फोन को खरीदें मात्र दस.....

जयपुर। (मनोज गुर्जर) ई कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर कल से Big Saving Days सेल शुरूआत हो गई हैं। और इस सेल में स्मार्टफोन्स के साथ— साथ कईं इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस सेल में हम आपको एक बेहतरीन डील बताने वाले हैं जिसका आप फायदा उठा सकते हैं। इस सेल में आप सैमसंग गैलेक्सी एफ 12 स्मार्टफोन को दस हजार से भी कम कीमत पर अपना बना सकते हैं। इस फोन 6000 एमएएच की दमदार बैटरी और 48 मेगापिक्ल क्वाड रियर कैमरा ​सेटअप के साथ आता है। आइये इस फोन पर मिल रहे डिस्काउंट की बात करते हैं।

Samsung-Galaxy-F12
यह फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वैसे तो इसे भारत में 11,999 रूपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब आप इसे सेल के दौरान 9,999 रूपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इसे खरीदते वक्त ICICI Bank के डेबिट या क्रडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको 1,000 रूपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जायेगा।
फीचर्स
इस फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 6.5 इंच का एक बड़ा डिस्प्ले ​देखने को मिलेगा। जिसका रिज़ॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इस फोन में एक्सिनोस 850 प्रोसेसर दिया गया है। और इसे 4 जीबी रैम के साथ जोड़ा गया है।
सैमसंग गैलेक्सी F12 में पीछे की तरफ चार कैमरे दिये गये हैं। जिसमें 48 MP + 5 MP + 2 MP + 2 MP के कैमरे हैं। और सामने 8 एमपी फ्रंट कैमरा को स्पोर्ट करता है।
सैमसंग गैलेक्सी F12 में वाईफाई, मोबाइल हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ मौजूद हैं।