सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर 01 आरोपी को किया डिटेन

सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश कर 01 आरोपी को किया डिटेन

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बारां कोटा संभाग

बारां 26 दिसंबर, जिला पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीना ने बताया कि 1 नवंबर 2022 को
कंवरलाल पुत्र नारू जाति बंजारा उम्र 42 साल निवासी सहराना बस्ती कस्बाथाना थाना कस्बाथाना
जिला बारां ने थाना कस्बाथाना पर रिपोर्ट दी कि  29 अक्टूबर 2022 से मेरा लडका बन्टी  उम्र 17 साल जंगल में मेरी 80-90 बकरीयां चराने गया था 
जो शाम 5 बजे करीब मेरी बकरिया अन्य लडको की बकरियों के साथ वापस घर पर आ गयी परन्तु बन्टी वापस घर नहीं आया। बन्टी के मोबाईल पर फोन किया तो मोबाईल बन्द आया फिर मेने उन दोनो लडको से पूछा तो उन्होने बताया की बन्टी दिन के 1 बजे करीब हम से यह कह कर गया था कि मेरी एक बकरी खो गयी है जिसे ढूढ़ने जा रहा हूं जो शाम तक नही आया तो हम बकरियों वापस लेकर घर आ गये। तब मेने व मेरे समाज के लोगों ने जंगल में जाकर आस पास काफी तलाश किया तो नहीं मिला।

 इत्यादि रिपोर्ट पर मुकदमा नम्बर 124 / 2022 धारा 363 भादस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। 03.11.2022 को पुलिस को सूचना मिली की राजा घर के जंगलों में मौजा बमनगवां में एक लाश मिट्टी मे दबी हुई पडी है  सूचना पर उच्चाधिकारियो द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया एव मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाकर हत्या की धारा जोडकर प्रकरण में अनुसंधान जारी किया गया ।
टीम का गठन घटना घने जंगल में होने से एव आसानी से साक्ष्य नहीं होने से यह हत्या एक ब्लाइंड मर्डर होकर पुलिस के लिए चुनौती बन गया था। 

पुलिस अधीक्षक कल्याण मल मीना द्वारा गम्भीरता से लेते हुऐ जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक
बारां के निर्देशन में हेमन्त गौतम वृताधिकारी शाहबाद के सुपरवीजन में थानाधिकारी राजकुमार थाना कस्बाथाना के नेतृत्व में एक विशेष टीम मय सत्येन्द्र सिह प्रभारी साईबर सैल का गठन कर वक्त घटना से फरार अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई।
खुलासा:- गठित विशेष टीम द्वारा घटना के संबंध में सभी कारणों का गहनता से विस्तृत अनुसंधान
किया, जिसमें तकनीकी सर्विलांस, वैज्ञानिक अनुसंधान व वक्त घटना के संदिग्ध अपराधियों का मूवमेंट,
जंगल में पशु चराने वाले व्यक्तियों से पूछताछ व मुखबिर से पूछताछ कर पुलिस को उपरोक्त मर्डर का
पर्दाफाश करने में सफलता मिली। प्रथम दृष्टया अनुसंधान के संकलित तथ्यों से यही प्रमाणित होता है कि डिटेनशुदा आरोपी मोनु पुत्र महेश जाति धानुक निवासी कस्बाथाना द्वारा दीपावली के बाद ताश के खेल मे पैसे हारने के कारण अपनी पत्नि के गहनो को गिरवी रख दिया था जिसे छुडवाने के लिए मृतक
से बकरियां उधार मांगी थी जिस पर मृतक द्वारा बकरिया उधार देने पर मना करने पर मृतक के हाथ मे पहने हुए चांदी के कडे को देखकर आरोपी की नीयत बदल गई और आरोपी ने मृतक को बातो मे उलझाकर उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर उसकी लाश को वहीं जंगल मे जमीन मे दबा दिया था। क्योकि
आरोपी के ऊपर अपनी पत्नि की गहने छुडवाने का दबाब उसके घरवालो द्वारा बनाया जा रहा था और पत्नि को उसके पीहर जाना था जो गहनो के अभाव में नहीं जा पा रही थी। जिसके चलते गिरवी रखे गहनो को छुडवाने के लिए  घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में आरोपी से विस्तृत अनुसंधान कर
साक्ष्य संकलित किये जायेगें।
सराहनीय भूमिका सम्पूर्ण प्रकरण में सत्येन्द्र सिह प्रभारी साईबर सैल की विशेष भूमिका रही व राजकुमार कुन्तल कानिस्टेबल की उत्कृष्ट भूमिका रही जिन्होंने घटना को घटनास्थल के
आस-पास से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में, सी-सी- टी-वी फुटेज एवं मानवीय आसूचना तंत्र से समीपस्थ शराब के ठेके, चरवाहे आदि से गहन पूछताछ कर प्रकरण से जुड़े संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान स्थापित की। पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को हौसला अफजाई हेतु पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।
गिरफ्तार आरोपी:- मोनु पुत्र महेश जाति धानुक निवासी कस्बाथाना थाना कस्बाथाना जिला बारां ।