मुख्यमंत्री ने स्पीकर जोशी को फोन करके मनाया, कल से फिर शुरू होगा विधानसभा सत्र

जयपुर। कल विधानसभा सत्र के दौरान हुए हंगामे से नाराज विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। यह पहली बार हुआ जब सत्ता पक्ष के खराब वर्ताव के कारण अध्यक्ष ने सत्र को स्थगित किया था। नाराज स्पीकर को मनाने के लिए कईं मंत्रियो ने उनसे बात की लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद उन्हें फोन किया और मनाया। मुख्यमंत्री के फोन करने के बाद स्पीकर विधानसभा सत्र को चलाने के लिए राजी हो गये। अब कल यानि 17 सितंबर और 18 सितबंर को विधानसभा की कार्यवाही चलेगी। विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने भास्कर से कहा- कल से सदन चलेगा, सदन का कामकाज पहले से तय है, वह पूरा होगा।
बता दें कि 17 और 18 सितंबर को 9 बिलों को विधानसभा में लाया जायेगा जिसमें सप्लीमेंट्री डिमांड्स को पारित करने के साथ विनियोग विधेयक, एफआरबीएम संशोधन विधेयक, रजिस्ट्रीकरण संशोधन विधेयक और एमबीएम विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक शामिल होंगे। किए जाएंगे। शुक्रवार 11 बजे से सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी।

इस कारण नाराज हुऐ थे स्पीकर जोशी
विधानसभा कार्यवाही के दौरान बुधवार को संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया और सत्ता पक्ष मंत्री प्रतापसिंह खा​चरियावास से बीच तीखी बहस हुई। जिसके कारण विपक्ष ने हंगामा कर दिया और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। हंगामे के शांती के बाद जब फिर से कार्यवाही आगे बढ़ाई तो शांति धारीवाल बीच में उठकर बोलने लगे। तो स्पीकर जोशी ने उन्हें कईं बार बैठने को कहा फिर भी वे नहीं माने और बहस करने लगे। इसी बात को लेकर स्पीकर नाराज हो गये और अचानक सदन अनिश्चिकाल के लिए स्थगित कर दिया।