दौसा न्यूज। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के सफल क्रियान्वयन के लिए दौसा जिले के मंडावर में जल क्रांति यात्रा निकाली जा रही है। दौसा के महुआ तहसील के पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा के नेतृत्व में इस यात्रा में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा के निर्देश पर पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने विधानसभा क्षेत्र महुआ के कई गांवों का दौरा किया और इआरसीपी कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
पूर्व प्रधान ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक संख्या में जल क्रांति योजना में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा क्षेत्र में जल की बहुत कमी है और अगर पूर्वी राजस्थानी नहर परियोजना में संशोधन किया जाएगा तो 13 जिलों के लिए जल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। अगर आज हम मिलकर इस काम में सक्रिय होंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।
पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया मीणा हाईकोर्ट नांगल प्यारी वास आने के लिए पीले चावल बांटकर निमंत्रण दिया । जल क्रांति कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ एकत्रित करने के लिए पूर्व राज्य मंत्री गोलमा आर एस अधिकारी जगमोहन मीणा ने गांव गांव पहुंचकर पीले चावल बांटकर नांगल प्यारी वास कार्यक्रम में पहुंचने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।
इस दौरान पूर्व प्रधान का लोगों ने जगह-जगह साफा बांधकर स्वागत किया इस दौरान उनके साथ रामराज, बंटी गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद थे।