शाहपुरा न्यूज - इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत शेष रहे लाभार्थियों को फोन वितरण हेतु शुक्रवार से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विराटनगर व राजीव गांधी सेवा केंद्र पंचायत समिति विराटनगर में दो दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व में आयोजित कैंपों में शेष रहे लाभार्थि मेगा कैंप में योजना का लाभ लें सकेंगे। यह जानकारी विकास अधिकारी विराटनगर ने दी।