राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड द्वारा बारां में शिविर आयोजित

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवम गाइड मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार बजट सत्र की घोषणा की अनुपालना में स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स दिनांक 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक स्काउट गाइड मुख्यालय बारां पर आयोजित किया जा रहा है।


शिविर में सभी विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित करने के लिए स्काॅउटर गाइडर बेसिक कोर्स का आयोजन किया जा रहा है।
   
इस शिविर में स्काउट के लिए अध्यापक तथा गाइड गतिविधियों के लिए अध्यापिकाओं को शिविर में भाग लेना होगा। शिविर में स्काउट गाइड गतिविधियों हेतु सभी अध्यापक तथा अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो विद्यालय जाकर बालक बालिकाओं के चहुंमुखी विकास में सार्थक होगा।

जिला संघटन आयुक्त गाइड श्रीमती सुनीता मीना ने बताया कि स्काउट मास्टर  गाइड बेसिक कोर्स का संचालन जिला संघटन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा एवम गाइड कैप्टन बेसिक कोर्स का संचालन सहायक लीडर ट्रेनिंग गाइड श्रीमती परमेश्वरी होंगी।

शिविर में कब गतिविधियों का प्रशिक्षण जिला कमिश्नर अमजद युसूफी प्रदान करेंगे। शिविर में भैरूलाल भास्कर,जितेंद्र नागर,जितेंद्र शर्मा, तपेंद्र सिंह , अशोक सेन, मीना चौहान, अनिता, श्रीमती मधुबाला जैन आदि प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिला स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी गई है।