विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के तहत डीग में शिविर आयोजित

डीग, विकसित भारत संकल्प यात्रा शहरी अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 16 जनवरी को डीग में नगर परिषद स्थित कैंप आयोजित किया गया।केम्प के प्रभारी अधिकारी आयुक्त नगर परिषद नरसीलाल मीना ने बताया कि शिविर में आयुष्मान् भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 115, दीनदयाल अन्तयोदय योजना के तहत 2, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 47, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 63, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 27, प्रधानमंत्री सेवा निधि के तहत 2, स्ट्रीट वेंडर कार्ड के तहत 15, नैनो यूरिया की जानकारी व प्राकृतिक खेती और प्रणाम योजना 32, जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 75, सुरक्षा बीमा योजना के तहत 70, अटल पेंशन योजना के तहत 26 पात्र को लाभान्वित किया गया।

इस दौरान आयुक्त ने सभी से केन्द्र सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की वहीं अन्य को भी प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन आमजन के कल्याण के लिए पूर्ण रूपेण प्रतिबद्ध है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ’ मोदी की गारंटी वाली जो वैन जगह जगह पहुंच रही है उसको देखकर आमजन उल्लासित हैं और खूब उत्साह के साथ योजनाओं में पंजीयन करवा रहे है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लक्ष्य अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करना है।