संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |
प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान पंचायत समिति लाड़पुरा की ग्राम पंचायत गंदीफली में गुरूवार को शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपखण्ड अधिकारी दीपक मित्तल, विकास अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि शिविर में पंचायत क्षेत्र से संबंधित आमजन की समस्याओं का समाधान किया एवं सरकार द्वारा वर्तमान में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को लाभान्वित किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 147 पट्टों का वितरण किया जिसमें 7 पट्टे निःशुल्क वितरित किये गये। मनरेगा रोजगार के लिए 135 परिवारों के आवेदन प्राप्त हुए, शौचालय निर्माण के लिए 7 परिवारों की स्वीकृति जारी की गई, 4 जन्म एवं 3 मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किये गये, 2 जन-आधार कार्ड में संशोधन किया गया एवं 19 सिंगल फेज व 5 हैण्डपम्प ठीक करवाये गये। शिविर में आमजन की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं व परिवादों का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि सहायक अभियंता पंचायत समिति लाड़पुरा द्वारा मौके पर जाकर आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए स्वीकृति निकाले जाने की कार्यवाही की गई।
5 ट्राई साईकिल वितरित-
शिविर में दिव्यांग जनों को मौके पर ही ट्राई साइकिलों का वितरण भी किया गया। जिनमें भगवानपुरा निवासी गोपाल बैरवा, गंदीफली निवासी बालिका गौनी नागर, गलाना निवासी हेमराज, व सूरज मीणा को लाभान्वित किया गया। साईकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। क्षेत्र के जनप्रतिनिधी नईमुद्दीन गुड्डु, स्थानीय सरपंच ने ट्राईसाइकिल का वितरण किया।